Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा -:16 मार्च को महामहिम राज्यपाल वनग्राम केलझिरी मे जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे…

मध्य प्रदेश शासन के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल आगामी 16 मार्च को वनांचल के ग्राम केलझिरी मे आदिवासी परिवारों से जनसंवाद करेंगे। जनसंवाद के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज वनग्राम केलझिरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया आगामी 16 मार्च को महामहिम राज्यपाल महोदय दूरस्थ वनग्राम केलझिरी पहुंचकर आदिवासी परिवारों से जनसंवाद करेंगे। साथ ही स्कूल एवं आंगनवाड़ी का निरीक्षण भी करेंगे। कलेक्टर ऋषि गर्ग के साथ वन मंडल अधिकारी अंकित पांडे, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया ।

रहटगांव स्थित एकलव्य छात्रावास परिसर के ग्राउंड पर हेलीपैड, बनाने के निर्देश दिए, जहां  राज्यपाल महोदय का हेलीकॉप्टर उतरेगा। तो वही आगामी कार्यक्रम के लिए कार के द्वारा रवाना होंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन केे द्वारा वनग्राम केलझिरी का दौरा कर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍️