
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने हाजी चौक हरदा से हुई 1 लाख 30 हजार रूपये की चोरी के अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिये आवश्यक सूचना देने वाले को 10000 रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचना कर्ता को 10000 रुपये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब