
जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

इसके अलावा जनसुनवाई कार्यक्रम में सिराली निवासी मंजू राजपूत ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर अपनी भूमि के सीमांकन कराने का अनुरोध किया, जिस पर उन्होने तहसीलदार सिराली को दूरभाष पर निर्देश दिये। इसके अलावा ग्राम भाटपरेटिया के अंजनी दुबे व नयागांव के विजय जाट ने भी सीमांकन के संबंध में कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने संबंधित तहसीलदारों को सीमांकन की कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया। ग्राम कोलीपुरा निवासी सुन्दरलाल ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में उसकी भूमि का अधिग्रहण किया गया है किन्तु मुआवजा अभी तक नहीं मिला है, जिस पर उन्होने एसडीएम हरदा को मामले की जांच कर पात्रता अनुसार मुआवजा भुगतान कराने के निर्देश दिये।
हरदा शहर के नेहरू स्टेडियम में स्थित दुकानदारों हीरानन्द धनानी व अन्य ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर सार्वजनिक नल लगवाने का अनुरोध किया और बताया कि आसपास कहीं भी सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था न होने से आसपास के सभी दुकानदार गर्मी में परेशान होते है।

कलेक्टर श्री गर्ग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दुकानदारों की पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिये। ग्राम बागरूल निवासी गजराजसिंह ने अपनी फसल प्राकृतिक आपदा से नष्ट होने की समस्या कलेक्टर श्री गर्ग को बताई और राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत मुआवजे की मांग की, जिस पर उन्होने तहसीलदार हंडिया को आवेदक के मामले की जांच कर पात्रता अनुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये।

इसके अलावा निलेश बादर व अन्य एक दर्जन ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर भूसे के परिवहन पर रोक लगाने के संबंध में अनुरोध किया, जिस पर उन्होने उपसंचालक पशु चिकित्सा से चर्चा की और इस संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
आज ही बिजली मीटर बदलें, कलेक्टर श्री गर्ग ने दिये निर्देश
जनसुनवाई में हरदा निवासी दिनेश चौहान ने कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कि उसका बिजली मीटर खराब है, इस कारण बिजली का बिल बहुत अधिक आता है। कलेक्टर श्री गर्ग ने विद्युत वितरण कम्पनी के उपमहाप्रबन्धक श्री आर.के. अग्रवाल को आज ही आवेदक का पुराना विद्युत मीटर हटाकर नया लगवाने के निर्देश दिये।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना