Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुरूवार को हरदा जिले के रहटगांव में एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होने विद्यालय की छात्राओं से चर्चा की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने गुरूजनों व माता पिता का हमेशा सम्मान करने की सीख दी।

लगभग 27 करोड़ रूपये लागत से निर्मित एकलव्य स्कूल के लोकार्पण के बाद राज्यपाल श्री पटेल ने नवनिर्मित भवन का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होने उपस्थित छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि वे मिलजूल कर रहे और अपने स्कूल तथा अपने माता पिता व गुरूजनों का नाम रौशन करें।


इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी विद्यार्थी इस विद्यालय में अध्ययन करेंगे तथा उन्हें विद्यालय में गुणवत्ता युक्त आवासीय सुविधा, भोजन व शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, सांसद बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र श्री डी.डी. उइके, विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, पुलिस उपमहानिरीक्षक नर्मदापुरम्, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल सहित विभिन्न अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍