Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन सागर
दिनांक 15/03/23

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

स्लंग /सागर जिलें में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आज विश्व उपभोग्ता दिवस का आयोजन किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के साथ संयुक्त रूप से जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में औषधि विभाग द्वारा लाइसेंस रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सचिव ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागृत किया एवं धोखाघधड़ी से बचने के उपाय बताये

शारांश गौतम द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-1986 एवं अन्य नियमों पर विस्तार से अपना संबोधन दिया गया। उपभोक्ताओं को अपने कर्तव्यो के बारे में जागरूक किया गया । संतोष सोनी ने उपभोक्ता फोरम में केस लगाने के प्रावधान के बारे में बताया जगदीश गोडिया नापतौल निरीक्षक ने शहर के पेट्रोल पंपो पर ग्राहकों को सही माप एवं शुद्ध पेट्रोल डीजल के संबंध में जानकारी दी। पेट्रोल की शुद्धता का परीक्षण करके दिखाया गया। इसी क्रम में शहर की गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारो की जानकारी दी गई । अंत में अनिल तंतुवॉय सहायक आपूर्ति अधिकारी द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं जागरूक नागरिको का आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में प्रीति राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकार निशांत पांडे, अमित साहू, प्रशांत राजपूत, गगन चौकसे एवं शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जागरूक उपभोक्ताओं द्वारा भाग लिया गया।