लोकेशन/सागर
दिनांक 15/03/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी




स्लंग/ आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया के मुख्य आतिथ्य में एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण वीर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरईया भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी प्रदेश सहसंयोजक रोशन कुर्मी एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला सागर के जिला संयोजक शिवदयाल (राजू) बडोनियाँ जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में जिला संयोजक शिवदयाल बडोनियाँ ने स्वागत भाषण एवं विधि प्रकोष्ठ द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों एवं आगामी जिला सम्मेलन आयोजित किये जाने को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि अधिवक्ता समाज का प्रमुख अंग होता है और समाज में अधिवक्तओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज भी गाँव देहात में परम्परा है कि अधिवक्ताओं को वकील साहब कहकर उन्हें मान सम्मान दिया जाता है जिससे अधिवक्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते है। वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण वीर सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया कि आज भी पार्टी में अधिवक्ताओं का बडा योगदान है अधिवक्ता पथ प्रदर्शक होता है और पार्टी भी अधिवक्ताओं को सम्मान की दृष्टि से देखती है पार्टी ने अधिवक्ताओं के लिए बहुत कुछ किया है। हम जैसे व्यक्ति को भी भाजपा विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम के अतिथि जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने कहा कि जिला संयोजक शिवदयाल (राजू ) बड़ोनिया ने विधि प्रकोष्ठ के लिए बहुत सराहनीय कार्य किया है और लगभग तीन माह के अल्प कार्यकाल में विधि प्रकोष्ठ का पूरे जिले में विस्तार करते हुए संगठन को आगे बढाकर एक मिसाल पेश की है जो उनका एक सराहनीय कार्य है। उन्होने कहा कि आगे आने वाले समय में विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों के लिए ही जिला स्तर पर होने वाली नियुक्तियों में जिला संयोजक की अनुशंसा के आधार पर ही आगे नियुक्तियाँ की जायेगी।
जिला भाजपा विधि प्रकोष्ठ के उक्त कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता नीलेश कुमार जैन गिरीश कांत तिवारी ने किया तथा कार्यक्रम का आभार अधिवक्ता दुष्यंत मिश्रा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम के मुख्य एवं विशिष्ठ अतिथियों द्वारा भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ सागर, भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ की आठों विधान सभा के प्रभारीयों, तहसील संयोजकों, मंडल संयोजकों एवं अन्य पदाधिकारीयों को विधि प्रकोष्ठ में पदाधिकारी नियुक्त किये जाने से संबंधित नियुक्ति-पत्र वितरित किये गये। उक्त कार्यक्रम में अधिवक्त सुनील कुमार जैन, अरविंद सिंह राजपूत, आशीष मिश्रा,राजेश गौर,सवल सिंह ठाकुर,संजय श्रीवास्तव, प्रेमनारायण सोलंकी, आशुतोष उपाध्याय, विक्रांत तिवारी,योगेन्द्र सिंह, हीरालाल कुर्मी,अमित श्रीवास्तव, श्याम लाल पटेल,त्रिलोक सिंह राजपूत दिनेश चिरवारिया राकेश कुमार खरे धीरज कुमार ताम्रकार, रूपेश कुमार सोनी, आशुतोष यादव, सुरेश कुमार चौधरी भरत अग्निहोत्री,अर्पण कटारे रत्नेश राय, रामकिशन अहिरवार, कमलेश नेमा राजेश मिश्रा, अनिल मिश्रा ब्रजेश तिवारी, पवन सिंह लारिया,दीपक रैकवार, रमन जालोरिया, के.सी. साहू, राजाराम कोरी हरिमोहन सिंह राजपूत एवं अन्य अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।