सागर में 44 नेशनल हाईवे पर ट्रक और बाइक की टक्कर में गई है युवक जान
लोकेशन /सागर
दिनांक 16/03/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी





स्लंग/ सागर जिला के चितौरा बेरखेड़ी के नेशनल हाईवे 44 पर ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की जान चली गई जिसके बाद नाराज लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया हाईवे पर ट्रक से भीषण लपटें निकलने लगी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया लायन आर्डर को संभालने के लिए मौके पर पहुंची सुरखी थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी जिसके बाद मकरोनिया सिविल लाइन सहित अन्य जगहों से पुलिस फोर्स पहुंची साथ ही चार दमकल भी आग बुझाने के लिए आई गई, ट्रक में आलू भरा हुआ था जिसे जेसीबी की मदद से खाली कराया गया, मिली जानकारी के मुताबिक हादसा चितौरा टोल टैक्स के पास हुआ है जहां चितौरा गांव निवासी 20 साल का जितेंद्र लोधी अपनी बाइक से रात करीब 1:30 बजे खेत जा रहा था वहीं दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी यह देख मौके पर पहुंची भीड़ आक्रोशित हो गई और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी थी वहीं इसके बाद करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लोगों को समझाइश दी गई इसको लेकर थाना प्रभारी मिनेश भदौरिया का कहना है कि रात में हादसे की सूचना मिली थी ट्रक में टक्कर कैसे हुई है जांच के बाद ही यह बात सामने आएगी फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है साथ ही लॉयन ऑर्डर बनाने के लिए पुलिस बल तैनात है स्थिति कंट्रोल में है .

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…