Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


20 से 22 मार्च तक सामुहिक अवकाश पर रहेंगे नहीं करेंगे कार्य, सरकारी वाहन भी लौटाएंगे

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर -समस्त संवर्गीय अधिकारीगण,
संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी और समस्त जिला की कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आज दिनांक 15/03/2022 को समय 07:30 पीएम से 09:00 पीएम तक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई जिसमें कार्यकारिणी के लगभग 55 अधिकारियों ने भाग लिया।
पदोन्नति
राजपत्रित
वेतन विसंगति
उपरोक्त तीन विषयों की पूर्ति के लिए शासन के समक्ष लगातार मांगपत्र प्रस्तुत किए जाने के बाबजूद आज दिनांक तक हमें कोई ठोस हल, आश्वासन प्राप्त नहीं हुआ है। हम सभी व्यथित राजस्व अधिकारी अत्यंत अनुशासन में रहते हुए अपने पदाविहित कर्तव्यों का पालन कर रहें हैं, साथ ही शासन की प्रत्येक महती योजना में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहें है। शासन के समक्ष वर्तमान में हमारे संघ द्वारा दिनांक 28/02/2023 को उक्त मांगों को पुनः प्रस्तुत किया गया किंतु कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई, जिससे यह प्रतीत होता है कि हमारे सभी मांगपत्र शासन के लिए कोई महत्व नहीं रखते हैं।
अतः कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों से सुझाव संकलित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि:-
1- दिनांक 16/03/2023 से हम समूचे प्रांत के राजस्व अधिकारी 2 दिवस तक ( 16 और 17 मार्च को) दाएं बांह में काली पट्टी बांध कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगें।
2- दिनांक 16 और 17 मार्च को कार्यावधि में जिला के सभी राजस्व अधिकारी जिला मुख्यालय में या अनुभाग मुख्यालय में एकत्र होकर 3 दिन के सामूहिक अवकाश का आवेदनपत्र ( दिनांक 20 मार्च सोमवार से 22 मार्च बुधवार तक) एक साथ हस्ताक्षर करके कलेक्टर महोदय या अनुविभागीय अधिकारी महोदय को प्रस्तुत करेंगें जिसकी प्रति फोटो सहित प्रांतीय संघ को प्रेषित की जावेगी।
अवकाश के आवेदन का प्रारूप दिनांक 16 मार्च को दोपहर तक प्रांतीय संघ द्वारा सभी ग्रुप में शेयर किया जाएगा।
3- सभी राजस्व अधिकारी अनिवार्य रूप से अवकाश का आवेदन 16 या 17 मार्च को एकत्र होकर या अपरिहार्य कारण से जो भौतिक रूप से एकत्र नही हो सके वे जिला अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन पत्र प्रस्तुत कर देंगें।
4- अवकाश की अवधि (20, 21, 22 मार्च) में प्रत्येक राजस्व अधिकारी अपने को किसी भी तरह के प्रशासनिक, कार्यपालिक, न्यायालयीन कार्य से पूर्णतः विरत रखेंगे, और संघ के सदस्य होने का ईमानदारी से पालन करेंगें। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी भी नही करेंगें, जिसकी सूचना आवेदन पत्र की टीप में लिखा जायेगा। प्रारूप आवेदनपत्र में इसे समाहित किया जा रहा है। अवकाश की अवधि में सभी राजस्व अधिकारी अपना कार्यालयीन डोंगल वापस लेकर अपने पास सुरक्षित रखेंगे ताकि इसका दुरुपयोग नहीं किया जा सके, साथ ही सभी अधिकारी सभी कार्यालयीन/ प्रशासनिक व्हाट्सएप ग्रुप से सूचना प्रेषण के तत्काल बाद लेफ्ट कर जायेंगें। पीआरसी ग्रुप से भी सभी लेफ्ट होंगें। शासकीय वाहन को तहसील में जमा कर देंगे।
5- दिनांक 23 मार्च शुक्रवार को सभी अधिकारी पुनः कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य करेंगे।
24 और 25 मार्च (शनिवार, रविवार) को पुनः गूगल मीट आयोजित किया जाएगा और आगामी योजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी। आज की चर्चा अनुसार निश्चित दिन को हम सभी भोपाल में एकत्र होने का प्लान करेंगें।
6- प्रांत स्तर पर संघ के पदाधिकारी दिनांक 16 या 17 मार्च को माननीय राजस्व मंत्री / उपलब्ध अन्य प्रशासनिक मुखिया के समक्ष एक स्मरण पत्र सह अवकाश सूचना प्रस्तुत करेंगे, जो ग्रुप में शेयर किया जाएगा किंतु यह जिला स्तर पर नही दिया जाना है । यह केवल आपकी जानकारी और मीडिया में वक्तव्य देने के उद्देश्य से होगा। जिला स्तर पर हमें केवल अवकाश आवेदन दिया जाना है।
7- सभी जिला पदाधिकारी स्वयं या अपने द्वारा नियुक्त प्रवक्ता, प्रांतीय पदाधिकारी स्वयं या प्रवक्ता के माध्यम से अपने अपने स्तर पर मीडिया में वक्तव्य/ प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संदेश को प्रसारित अवश्य करें। मीडिया में मात्र अपनी तीन मांगों को ही रखें (राजस्व अधिकारियों की पदोन्नति, नायब तहसीलदार को राजपत्रित दर्जा, राजस्व अधिकारियों की वेतन विसंगति)
मीडिया में यह भी बताएं कि हमारे द्वारा लगातार निवेदन पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाबजूद भी शासन हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है, जिससे हम हताश और निराश हैं।

उपरोक्तानुसार प्रांत के सभी राजस्व अधिकारियों से आग्रह है की अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से प्रस्तुत करने में सामूहिक सहयोग करें, संघ को सबल बनाएं और संघीय एकता, भावना के साथ संघर्ष का आगाज करें।