
भोपाल – राज्य शिक्षा केंद्र ने टेबलेट खरीदने के लिए हर शिक्षक के लिए ₹10000 का बजट मंजूर किया है शिक्षक के खाते में राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। योजना में खरीदे गए टेबलेट 4 वर्ष के उपयोग के बाद शिक्षक के ही हो जाएंगे। जिससे आप प्राथमिक स्तर के शिक्षक टेबलेट का उपयोग कक्षा शिक्षण के साथ ही ऑनलाइन शिक्षण और प्रशिक्षण में करेंगे। टेबलेट की कार्य क्षमता अवधि 4 वर्ष मानते हुए राज्य स्तर से 4 वर्ष तक टेबलेट को ट्रैक किया जाएगा। इसके पश्चात टेबलेट का मूल्य शून्य माना जायेगा। योजना की ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रणाली अनुसार अब तक लगभग 1 लाख 44, हजार 620 शिक्षक शिक्षक टेबलेट खरीदने के लिए सहमति दे चुके हैं जिनमें से 1लाख 4 हजार 969 शिक्षकों ने ग्राम उपरांत प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन भी कर दिया है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया