Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मैं को छोड़ हम की भावना से काम करें कार्यकर्ता:पं रमेश दुबे

कार्यक्रम में चना के होरा एवं गन्ने के रस की दी गई पार्टी

जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर

(बिछुआ)गुरुवार को बिछुआ विकासखंड के ग्राम पंचायत डोला पांजरा में चौरई विधानसभा स्तरीय होली-होरा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां कार्यक्रम में विभिन्न शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित हुए सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोले शंकर की पूजन के साथ एक दूसरे को गुलाल तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं वही फिर चने की होरा पार्टी की कार्यक्रम की शुरुआत हुई जहां सभी ने आनंद के साथ होरा और गन्ने के रस का आनंद लिया वही वारी वारी से कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा ऐसे कार्यक्रम एक दूसरे के जोड़ने वाले होते हैं आपसी बुराई को कम करते हैं वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा की ऐसे कार्यक्रम में कोई भी विघ्न वाधा काम नहीं करती जो कार्य निस्वार्थ भावना से किया जा रहा है उसमें ईश्वर का भी आशीर्वाद हमें मिलता है वहीं उन्होंने कहा यह कार्यकर्ता मिलन का एक बहुत अच्छा कार्यक्रम है जो इस कार्यक्रम को कर रहे हैं वह बधाई के पात्र और हम सबको हमारे अंदर के मैं को खत्म कर हम की भावना से कार्य करना चाहिए वही कार्यक्रम के समापन पर सभी ने होली मिलन के माध्यम से फाग गायन,नाच गाना कर कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, चौरई विधानसभा विस्तारक अल्केश रजक ,जिला पंचायत सदस्य लखन कुमार वर्मा, कार्यक्रम आयोजक किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामसिंह पटेल,मंडल महामंत्री बलवीर डेहरिया,विसरंजन पटेल,वरिष्ठ शिवराम चौरसिया,रामशरण पटेल,दिलीप वर्मा,अयोध्या सोनी,विनोद चौरसिया,दिनेश श्रीवास,पंडित राम सिंह शर्मा विभिन्न पंचायत के सरपंच ज्ञान लाल,थानशाह सहित अन्य सरपंच ,रामभरोस पटेल, डॉ श्री राम साहू,एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम पवार,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, राधेश्याम रघुवंशी,युवा मोर्चा महामंत्री प्रमोद श्रीवास, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री जितेन्द्र सोनी,संदीप भट्ट,सुरेश,रघुराज पटेल,सोनू यादव,अशोक चौरसिया,रघुनंदन साहू,शरद डेहरिया,मदन डेहरिया,रजत वानखेड़े,रामकृष्ण वर्मा,श्लोक चौरसिया,दुर्गेश श्रीवास,जित्तू,लोकेश,बनवारी , नितेश डेहरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।