Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

आगामी समय में गुड़ी पड़वा, रमजान, चैत्र नवरात्रि त्यौहार के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ, टीआई सेंधवा शहर श्री राजेश यादव, टीआई सेंधवा ग्रामीण अनोख सिंह एवं नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार एवम स्टाफ के साथ मे गुड़ी पड़वा एवं रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस के रूट का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों से चर्चा करते हुए बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले डीजे की विधिवत अनुमति प्राप्त की जाए। कौन से गाने बजाए जाएंगे उसकी सूची पूर्व से ही पुलिस प्रशासन को दी जाए एवं कोई भी आपत्तिजनक गाना न बजाया जाए। जुलूस के रूट में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने टीआई सेंधवा शहर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री कमल सिंह चैहान को निर्देशित किया कि आगामी त्यौहार को देखते हुए दिन और रात की गश्त को अधिक प्रभावी बनाया जाए। महत्वपूर्ण धार्मिक जगह पर फिक्स पॉइंट लगाया जाए। सोशल मीडिया पर निगरानी करने के लिए जिला लेवल की एक टेक्निकल टीम बनाई गई है जो सोशल मीडिया, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेस बुक पर बारीकी से नजर रखेगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि अपराधी किस्म के लोगो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम के समक्ष पेश कर उनको बाउंड ओवर करवाए। यातायात को सुगम बनाने के लिए प्रभावी व्यवस्था हो, शहर की शांति समिति की मीटिंग लेकर सभी समुदाय से चर्चा कर एक निश्चित रणनीति बनाए जाए। ग्राम रक्षा समिति के लोगों को भी ड्यूटी पर लगाया जाए। जुलूस निकलने के पूर्व ड्रोन कैमरे से पूरे रूट की सर्चिंग कराई जाए ।