लोकेशन /रहली
दिनांक 23/03/23
न्यूज़ सागर 24×7 इंडिया
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


स्लंग/ सागर जिला विधानसभा क्षेत्र रहली मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा
किसान भाई चिंतित न हो सरकार उनके साथ है
रहली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में हुई ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का निरीक्षण करने आज लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे। जहां उन्होंने किसानो से चर्चा की और कहा कि आप लोग किसी भी स्थिति में चिंतित न हो, सरकार उनके साथ है। सभी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सरकार लगातार राजस्व अधिकारियों के माध्यम से सर्वे करा रही है। सर्वे पूर्ण होते ही प्रभावित किसानों के खातों में मुआवजा राशि हस्तांतरित की जाएगी।
लोक निर्माण मंत्री भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रहली विधानसभा क्षेत्र की प्रभावित ग्रामों के संबंध में चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि सर्वे पूरा होने एवं रिपोर्ट आने पर मुआवजा राशि प्रदान करने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
मंत्री भार्गव ने कहा कि राजस्व अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर किसान भाइयों के साथ सर्वे का कार्य कर रहे हैं। जो जल्दी से पूरा होगा।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे, तहसीलदार संदीप तिवारी, कुलदीप पाराशर, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है