Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*भाजपा के स्थापना दिवस पर 1070 मंडलो में युवा चौपाल की शुरुआत करेगा मोर्चा*

रूपेश मोरे रिपोर्टर

स्लग.-झिरनिया
स्थान =खरगोन


प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक मे आगामी कार्ययोजना पर की चर्चा
भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा भविष्य की भारतीय जनता पार्टी है। पार्टी की रीति-नीति से युवाओं को जोड़ने और सरकार की युवा नीति बूथ के यूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मोर्चा कार्यकर्ताओं की है। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने जिलों के सभी बूथों को सशक्त कर भाजपा की महाविजय को सुनिश्चित करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक मे कही। बैठक को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार और मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बबीता फोगाट ने संबोधित किया। बैठक में मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
भाजपा के सुशासन और कांग्रेस के कुशासन से युवाओं को करायें अवगत – विष्णु दत्त शर्मा
श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को नव मतदाताओं के बीच जाकर उनसे सतत संवाद और संपर्क बनायें। उन्हें भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों से भी अवगत कराना चाहिए क्योंकि उन नव मतदाताओं ने कांग्रेस काल के दुरावस्था का दौर नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई कार्यक्रम चलायें है। श्री शर्मा ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। मोर्चा मिशन 2023 और 2024 की दृष्टि से यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में हर पंचायत पर युवा चौपाल के माध्यम से बूथ के हर नवमतदाता को पार्टी से जोड़े और उन्हें कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन से भी अवगत कराएं।
हमारे विचार और नेतृत्व पर आक्रमण करने वालों को सत्य और तथ्य से जबाव दें -हितानंद
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्य से सभी क्षेत्रों में जनता का विश्वास अर्जित किया है। लगातार युवाओं के सशक्तिकरण के लिए भी केन्द्र और प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवा नीति भी लागू कर दी है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि युवा नीति प्रदेश के सभी युवाओं तक पहुंचे। श्री हितानंद जी ने कहा कि आगामी युवा चौपाल अभियान के माध्यम से मोर्चा कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच पहुंचकर उन्हें पार्टी से जोड़ें। सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री हितानंद जी ने कहा कि हमारे विचार परिवार और नेतृत्व पर आक्रमण करने वालों को हमें सत्य और तथ्य के माध्यम से जवाब देने में देरी नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि प्रवास में तेजी लाकर आने वाले समय में संगठन के विस्तार हेतु, अपने विचारों को अधिक से लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें।
यूथ कनेक्ट अभियान को गति देगा युवा चौपाल कार्यक्रम – वैभव पंवार
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को युवा मोर्चा प्रदेश के 1070 मंडलों में युवा चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ करेगा और यूथ कनेक्ट अभियान को गति देगा। श्री पंवार ने बताया कि आगामी समय में युवा चौपाल के बाद युवा संकल्प यात्रा, युवा संभागीय सम्मेलन और युवा महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किए जाएंगे।
प्रदेश स्तरीय बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सम्मिलित हुए।