जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे


निमाड़ में गणगौर पर्व:
गणगौर माता के जवारों की बाड़ियां खुली, दर्शन-पूजन के लिए उमड़े लोग; कोरोना के 2 साल बाद नाच-गाना और ढोल ताशे के सात हुआ माता का आगमन*
नागलवाड़ी – मालवा निमाड़ का महापर्व गणगौर माता की आज ज्वारों की बाड़ी खुली ।
आज तीज के दिन गणगौर माता के जवारों की बाड़ियां खुली तो बाड़ी स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना के 2 साल बाद जाकर लोगों को मां गणगौर देवी के दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य मिला। गणगौर पर्व की धूम गांवों में जमकर देखी जा रही थी। बाड़ी पूजन के बाद अब रथों का श्रृंगार होगा। रणुबाई और धनियर राजा सजे-धजेंगे।गणगौर गीत और नृत्य को लेकर मातृशक्ति में काफी उत्साह है। गणगौर पर्व के परिदृश्य को देखे इस बार ग्राम में 39 से 40 गणगौर रथ लाए है ,वही कुशवाह समाज,गवली समाज, सिरवी समाज एवं गुप्ता के समाज के समाजजन रथ बौड़ा रहे है, इस कारण पर्व के दिन बढ़ेंगे और भंडारे चलते रहेंगे।इस बार कोरोना के 2 साल बाद बड़ी हर्ष उल्लास के मनाया जायेगा यह पर्व । यानी इस बार झालरियों पर नाच-गाना जमकर होगा।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।