Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

दो शातिर चोरों को मेहगांव पुलिस ने चार पहिया वाहनों के एक लाख रुपये कीमत के पार्ट्स सहित दबोचा

भिंड जिले के मैंहगांव थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व फरियादी मुकेश शर्मा निवासी भिण्ड रोड मेहगांव के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी कि उसका चार पहिया वाहनों की मरम्मत का भिण्ड़ रोड़ पर एक गैराज है जिसको 20 मार्च को जब उसने खोला तो गैराज से चार पहिया वाहनों के पार्ट्स सहित कई पुर्जे गायब मिले जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गया इस पर थाना मेहगांव में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।घटना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रबंधक श्री कमलेश खरपूसे और श्रीमान एसओपी मेहगांव श्री आर. के. एस राठौर द्वारा थाना प्रभारी मेंहगांव निरी. रविन्द्र शर्मा को घटना की साजिश की पता लगाने के निर्देश दिए गए थे जिस पर थाना प्रभारी ने तुरंत एक्शन लेते हुए टीम को गठित कर पूर्व में इस तरह की घटना घटित करने वाले संदिग्धों की तलाश जारी की जिस पर तकनीकी की मदद से फोटो खींची और मेहगांव आदिवासी मौहल्ला और महाराजपुरा से आरोपी अभिषेक पुत्र रमेश आदिवासी निवासी वार्ड नंबर 7 आदिवासी मोहल्ला मेहगांव विकास पुत्र सुभाष आदिवासी निवासी आदिवासी मोहल्ला महाराजपुरा दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में चोरी करने वालों ने स्वीकार किया कि उनके व्यवसाय से खरीदे गए मोटर पार्ट्स की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये है।पकड़े गये चोरों के विरुद्ध थाना मेहगांव में पूर्व से चोरी के अपराध पंजीबध्द हैं। अन्य घटनाओं के संबंध में भी इनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। चोरों के बारे में जानकारी देते हुए श्रीमान एसडीओपी मेहगांव द्वारा समस्त थाना क्षेत्र की जनता से अपील की गई की आप भी अपने घर दुकानों आसपास सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर जोर दें जिससे आपराधिक गतिविधियां कम हो सके और हो रही घटनाओं पर अपराधियों को पकड़ते हुए पुलिस को भी मदद मिल सके इनकी मुख्य भूमिका रही थाना प्रभारी का निरी, रबिन्द्र शर्मा, उ0नि0 परशुराम अहिरवार, प्रआर0 चालक रामकुमार गौतम, प्रआर0 जितेन्द्र सिंह, आर0 दिनेश मुदगल, आर0 पदम सिंह, आर0 पदम सिंह, आर0 अवनेश चौहान, आर0 प्रदीप तोमर , आर0 गौरीशंकर, आर0 शिवदयाल, आर0 अवधेश सिंह की मुख्य भूमिका रही।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754