Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में दिनांक 18 मार्च, 2023 से ’’राष्ट्रीय सेवा योजना’’ द्वारा आयोजित 07 दिवसीय विशेष शिविर जो कि गोद ग्राम रिछड़िया में संचालित है आज उसके अंतिम दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुवंर मेवाडा, विधायक प्रतिनिधि श्री राय सिंह मेवाड़ा, थाना प्रभारी श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर महाविद्यालय के प्रो. हिमांशु राय श्रीवास्तव, डॉ. अबेका खरे, श्री नफीस अहमद, शासकीय माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य श्री विनय सर और महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती हेमकुवंर मेवाड़ा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हिमांशु राय श्रीवास्तव ने की । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति पर एक जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया तथा उस नाटक के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि किस तरह नशा हमारे समाज को खोखला कर देता है, छात्र-छात्राओं के इस नाटक को श्री राठौर टीआई सर ने अत्यंत सराहा और उन्होंने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा था कि आप लोग नाटक कर रहे हैं आप लोग बहुत अच्छे हैं, आप हमारे थाने में आकर भी इस तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किया करें ताकि हमारे यहां पर इस तरह के जो लोग आते हैं वह भी जागरूक हो सके। श्री राय सिंह मेवाड़ा ने कहा कि आप लोगों का यह कार्यक्रम देख कर मुझे अपने बचपन की याद आ गई हम लोग भी इसी तरह से एनसीसी से जुड़े हुए थे और हम लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक कार्य किए हैं, श्री मेवाडा ने कहा कि नशे की लत गलत है इसका आप, आपके परिवार पर साथ ही समाज पर भी इसके दुष्प्रभाव होते हैं उन्होंने कहा कि लोग इस नशे की लत के कारण यह भी नहीं सोचते कि अगर वह इसी तरह नशा करते रहे तो उनके परिवार के अन्य सदस्यों का उनके जाने के बाद इसका क्या असर होगा, आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं आप लोगों ने इस ग्राम में जो सात दिवसीय शिविर लगाया उसके लिए आप लोगों को बहुत-बहुत बधाई और इसी तरह कर्मठ नागरिकों की तरह देश की सेवा करते रहें । श्री सौरव श्रीवास्तव ने समस्त अतिथियों का महाविद्यालय परिवार की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप लोगों का यह सहयोग हमें हमेशा मिलता रहेगा। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ ललिता राय श्रीवास्तव एवं श्री विनोद पाटीदार द्वारा सात दिवस की रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए बताया कि इन 7 दिनों में ग्राम वासियों का हमें भरपूर सहयोग मिला तथा हमारे स्वयंसेवकों ने अत्यंत ही परिश्रम से हमारी जो विभिन्न गतिविधियां हैं उनको इमानदारी से पूर्ण किया इसीलिए सभी स्वयंसेवकों को उन्होंने बधाई प्रेषित की कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक ताहिर खान ने किया इस अवसर पर गांव के सरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।