Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर


एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अनुभाग मनावर में अंतर्विभागीय समन्वय, समीक्षा बैठक का आयोजन पुराने जनपद पंचायत सभागृह में किया गया जिसमें बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपेंद्र रावत सर के द्वारा की गई और इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी एवं उसका क्रियान्वयन के संबंध में यूनिसेफ के संभागीय समन्वयक श्री संतोषजी पाल के द्वारा प्रदान की गई ।
अन्तर्विभागीय बैठक में 4 ब्लॉक मनावर, उमरबन, धरमपुरी, ओर गंधवानी के सीबीएमओ,बीपीएम, बीसीएम, शिक्षा विभाग से बीईओ, बीआरसी, तथा चाइल्ड लाइन व सपोर्ट डेवलपमेंट सपोर्ट एनजीओ से कर्मचारी उपस्थित थे जिसमें एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 6 माह से लेकर 5 वर्ष के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड दवाई तथा 5 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को प्रति मंगलवार आयरन की गोली तथा 19 वर्ष से लेकर 49 वर्ष के समस्त महिलाओं को भी प्रति मंगलवार को सप्ताह में एक बार आयरन की गोली दी जाना है जिसके संबंध में एसडीएम साहब के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक नोडल टीचर अपने-अपने स्कूलों में बच्चों को गोली खिलाएं तथा आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति कराएं एवं आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा आयरन फोलिक एसिड की दवाई पिलाएंगे । उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल व समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर दवाई की उपलब्धता का कार्य कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर तथा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में की जावेगी।