
यूपी के मुजफ्फरनगर में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपनी बीवी को इसलिए तलाक दिया
क्योंकि उसे दहेज में बुलेट नहीं मिली थी. पुलिस ने महिला को तलाक देने वाले पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पति, ससुर और निकाह कराने वाले बिचौलिए के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर किया गया है. शख्स ने फोन पर ही पत्नी को तीन बार तलाक बोल
दिया था.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…