Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे

कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं नवागत पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद की उपस्थिति में मंगलवार को सेंधवा शहर के नगरपालिका कार्यालय के हॉल में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आगामी त्यौहारो रामनवमी जुलूस, रमजान ईद, महावीर जयंती, हनुमान जयंती, परशुराम जयंती के मद्देनजर यह निर्देश दिए गए कि रामनवमी पर्व एवं अन्य पर्वो पर निकाले जाने वाले चल समारोह, डोले एवं जुलूस की अनुमति आयोजनकर्ताओं को पूर्व से लेनी होगी। जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार लेकर नहीं चलेंगे और ना ही डीजे पर कोई अशोभनीय गाने बजाए जाएंगे। रामनवमी, हनुमान जयंती पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा अथवा यातायात बाधित ना हो, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस एवं यातायात बल तैनात किया जाएगा।
बैठक के दौरान शांति समिति के सभी सदस्यों से रामनवमी के जुलूस के प्रारंभ एवं समापन तक के पूरे कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। बैठक के दौरान श्री पंकज झवर ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलूस महालक्ष्मी मंदिर से प्रारंभ होकर राम मंदिर पर समाप्त होगा । जिसमें मुस्लिम पक्ष द्वारा रामनवमी के जुलूस का स्वागत करने की इच्छा व्यक्त करने पर हिंदू समाज के द्वारा इसे सहर्ष स्वीकार किया गया। बैठक में त्योहारों के दौरान मार्ग में प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, जुलूस के दौरान शराब दुकान बंद सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ, एसडीओपी सेंधवा कमल सिंह चैहान, टीआई सेंधवा शहर श्री राजेश यादव, टीआई ग्रामीण श्री अनोख सिंह, नगर पालिका सीएमओ श्री कमलेश पाटीदार, एमपीईबी के एई श्री बड़ोले एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सहित शांति समिति के सदस्य श्री अतिक्षय जोशी, श्री दीपक शर्मा, श्री विकास आर्य श्री पंकज झवर, श्री अजय गुप्ता, श्री मयंक वाजपेई, श्री हरिचरण भाटिया, श्री अशोक चैधरी, श्री गणेश राठौर, श्री रोहित गर्ग, श्री निलेश जैन, श्री डॉ रेलास सैनानी, श्री विवेक छावडा, श्री मो. सईद भुटटो, श्री रईफ खान, श्री सलीम मंसुरी, श्री राहुफ शेख, श्री कलीम बाबा, श्री इकबाल शेख, श्री वली शेख, श्री साजीद सदर, श्री परवेज खान व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।