जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे


बड़वानी 28 मार्च 2023/ कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने मंगलवार को सेंधवा के बिजासन माता मंदिर में दर्शन कर, जिले वासियो के सुख-समृद्धि की कामना की ।
इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अष्टमी एवं रामनवमी के मददेनजर मंदिर प्रांगण में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होने मंदिर समिति के पदाधिकारियो को निर्देशित किया कि अष्टमी एवं रामनवमी पर बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के श्रद्धालु आते है । अतः कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की जाये । जिससे सभी श्रद्धालुओं को सुविधाजनक ढंग से दर्शन हो सके ।
इस दौरान उन्होने पार्किंग व्यवस्था, बैठक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, सेंधवा एसडीएम श्री अभिषेक सराफ सहित राजस्व व पुलिस विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन