Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 8, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

महिला बाल विकास विभाग का कार्यकर्ता हड़ताल पर:परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को जल्द पूरी करने के लिए मंत्री प्रेम सिंह पटेल को सौंपा ज्ञापन*

जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे


महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका 15 मार्च से संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजरो ने संयुक्त रूप से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन पशु पालन मंत्री को सौंपा।

ज्ञापन में आहरण संवितरण का अधिकार, ग्रेड पे, संविदा पर्यवेक्षक का नियमितीकरण एवं क्रमोन्नति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन, रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी का लाभ, अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग है। अपनी मांगों को जल्द पूरी करने की बात रखी।
इस संबंध में बड़वानी परियोजना अधिकारी कविता चौहान एवम पर्यवेक्षक संघ अध्यक्ष कृष्णा स्वामी ने बताया कि पूरे प्रदेश में उन सब की वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की मांग शामिल है। इसी प्रकार से सुपरवाइजरो की नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने की मांग के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के नियमितीकरण वेतन वृद्धि और आकस्मिक मृत्यु होने पर राशि मुआवजे ग्रुप में देने की मांग शामिल है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इनके हड़ताल पर जाने शासन की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।