किरण रांका रिपोर्टर


भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में विलीन इस्कान संस्था की रथयात्रा बुधवार को कन्नौद रोड स्थित हरे कृष्ण सेंटर गीतांजलि गार्डन पहुची। यहां रथयात्रा 1984 में लोकनाथ स्वामी महाराज के नेतृत्व में द्वारिका से शुरू हुई जो कि देश के चारो धाम बद्रीनाथ, जगगन्नाथपुरी, रामेश्वरम होते हुए सम्पूर्ण देशभर में भगवान का प्रचार कर रही है। इस यात्रा के भारतवर्ष के 6 बार भ्रमण हो चुका है यहां 7वी बार भ्रमण पर है। हाल में यात्रा वृंदावन से ग्वालियर, झांसी, उज्जैन होते हुए आष्टा पहुची, यहां से शुक्रवार को भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी। वर्तमान यात्रा के अध्यक्ष श्रीमान आचार्य प्रभु जी है।
इस रथयात्रा का उद्देश्य भगवान का प्रचार कर श्रीमद भागवतम, भागवत गीता, रामायण एवं अन्य ग्रंथो के प्रति जागरूक करना है। रथ में चेतन्य प्रभु जी के साथ नित्यानंद प्रभु जी और भक्ति वेदांतु स्वामी प्रभुपाद जी विराजमान है जिनके रथ को पाँच नंदी लेकर चलते है। यात्रा में 12 भक्तगण आये है जिन्होंने बताया कि बुधवार शाम भगवान श्रीकृष्ण का आरती, भजन कीर्तन के पश्चात शोभायात्रा निकलेगी। वही गुरुवार सुबह रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवान का अभिषेक होगा साथ ही भजन के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम को भी नगर में रथयात्रा निकलेगी। आष्टा हरे कृष्ण सेंटर के प्रमुख संदीप सोनी गीतांजलि के साथ सुरेंद्र सोनी, सुमित सोनी, नविन पांचाल, सावन शर्मा, हरिओम सोनी ने इस रथयात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है