Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे

प्रथम दिवस दिव्य श्रीमद्भागवत सत्संग का आयोजन प्रारंभ हो गया है। प्रथम दिन कथा प्रसंग में श्रीमद्भागवत का महत्व , भक्ति नारद संवाद , धुंधकारी उद्धार , राजा परीक्षित जी को श्रंगी ॠषि जी का श्राप , और सतगुरु श्री शुकदेव मुनि जी का आगमन तक कथा वाचन हुआ ।
राजपुर तहसील के ग्राम घुसगाव में समस्त ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से आयोजित दिव्य श्रीमद्भागवत कथा में प्रथम दिवस भव्य कलशयात्रा के साथ शुभारंभ हो गया।आज पं.तिवारी ने कहा सप्त दिवसीय भागवत सत्संग के माध्यम से हम सभी को मानव जीवन की सार्थकता को समझना है। सच्ची प्रभु भक्ति से ज्ञान, वैराग्य का होना अनिवार्य है। सच्ची भक्ति होगी तो ही सच्चा ज्ञान और सच्चा वैराग्य होगा, नहीं तो ढोंग , पाखंड, आडंबर दिखावा वाली भक्ति से कभी सच्चा ज्ञान वैराग्य नहीं होता है।सतगुरू श्री शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित जी को समझाया संपूर्ण संसार में पृथ्वी पर ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है,जिसके जीवन में कभी कोई दुःख, चिंता, परेशानी,संकट, समस्या ना आई हो, और ऐसा भी नहीं हो सकता की कभी किसी को कोई परेशानी नहीं आएगी।जब तक जीवन है कोई सी भी मुसीबत आ सकती है। इसलिए परमपिता परमेश्वर की, सच्ची भक्ति, साधना करते रहना चाहिए। भगवान जी के पास ही सारी समस्या का समाधान मिलता है। मनुष्य जीवन परमात्मा ने इसलिए दिया है सारे दुःख से सदा के लिए छुटकारा मिल जाऐ।सच्चे भक्तों को , अच्छी आत्माओं को जो धर्म , ध्यान, सत्य, प्रेम, करूणा, दया, पवित्रता,नियम ,संयम, जप ,तप, त्याग, ईमानदारी ,धैर्य पूर्वक जीवनयापन करते हैं ,आज भी भगवान जी उनकी सहायता करते ही हैं। परमात्मा और अपने कर्म पर पूरा विश्वास रखें।राजा परीक्षित जी को श्रीशुकदेवजी ने ध्रुव जी, भक्त प्रहलाद जी की कथा सुनाकर विश्वास बढ़ाया।सभी सत्कर्मों का फल परमात्मा पर पूर्ण विश्वास होना है। सावधान करने के लिए ही सत्संग होता है।सब कुछ भगवान जी से ही मिलता है लेकिन मनुष्य भूल से उसे अपनी समझ लेता है। संसार में अपना क्या है ,कुछ भी नहीं है यह सत्संग से ही पता चलता है। अच्छा काम कभी भी टालो मत ,जितना अपने हाथ में है कर डालो ।तन , मन ,धन ,समय कभी भी बिगड़ सकता हे , इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अंतर सिंह पटेल दिनेश
यादव, हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक अखिलेश साहू, संतोष बघेल अंजना शरद पटेल गौरव शर्मा शशिकांत साहू कालू कन्नौजे सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित हुए