किरण रांका रिपोर्टर



जैन संप्रदाय के लोगों के लिए महावीर जयंती बहुत ही खास मानी जाती है। महावीर जयंती के दिन जैन धर्म के लोगो ने प्रभात फेरी, अनुष्ठान और शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारम्भ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मानस भवन रोड़ पहुंची, जहा विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा विधायक रघुनाथसिंह मालवीय के मुख्य आतिथ्य मे जुलूस भगवान् महावीर की बेदी की पूजा अर्चना की, वही जुलूस मे शामिल श्रावक-श्रविकाओ को अपने हाथों से शीतल पेयजल पिलाकर स्वागत सम्मान कर धर्मलाभ प्राप्त कियाl इस अवसर पर विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष यतेंद्र जैन भूरू, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा, पार्षद रवि शर्मा, सुनील सेठी, संजय जैन, संदीप जैन, सुमित मेहता, पंकज राठी, पवन वर्मा, कैलाश जैन, सुमतलाल जैन आदि मौजूद थे l

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…