Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना झांसी रोड क्षेत्र में ओफो की बगिया के पास मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था।
पकड़े गये सटोरिया से एक लाख रूपये नगद, तथा एक एप्पल कम्पनी का मोबाइल किया जप्त।

ग्वालियर 04.04.2023 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 03.04.2023 को थाना झांसी रोड पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना झांसी रोड क्षेत्रान्तर्गत कटोरा ताल से ओफो की बगिया की तरफ जाने वाले रास्ता पर स्थित जिम के पास एक सटोरिया मोबाइल पर चेन्नई सुपर किंग तथा लखनऊ सुपर जायंट के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया द्वारा थाना झांसी रोड पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान कटोराताल से ओफो की बगिया की तरफ जाने वाले रास्ता पर स्थित जिम के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर छिपकर देखा तो उन्हे वहां एक संदिग्ध नीले रंग का ट्रेकशूट पहने हुए खड़ा दिखाई दिया जो मोबाइल चला रहा था। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर उक्त संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सर्तक खड़ी पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने स्वयं को ओफो की बगिया का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से जब आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें चेन्नई सुपर किंग तथा लखनऊ सुपर जायंट के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर लिंक के माध्यम से अन्य लोगों को लिंक भेजकर सट्टा खिलवाना पाया गया। पकड़े गये संदिग्ध के मोबाइल में आईपीएल का सट्टा खिलवाने के लिए vanky12 साईट खुली हुई पाई गई और उसके द्वारा बताया गया कि पैसे लगाने वालों को जीतने पर दोगुना रुपये देता हूं तथा उनसे पैसे अपने फोनपे नम्बर पर डलवाकर सट्टा खिलवाता हूँ। कुछ पैसा सट्टा खेलने वालों से नगद भी लेता हूं। इस प्रकार आरोपी के द्वारा लोगों से पैसे लेकर क्रिकेट मैच की हार जीत पर दाव लगवाकर अवैध लाभ कमाना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उसके पास से कुल एक लाख रुपये की नगद राशि मिली जो उसके द्वारा आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के लिए लोगों से लेना बताया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये सटोरिया से मिले मोबाइल को चेक करने पर उसमें लगभग 10 लाख रूपये का हिसाब-किताब भी मिला। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये उक्त सटोरिया के खिलाफ थाना झांसीरोड में धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया जाकर विवेचना में लिया गया।

*बरामद मशरूका(:- एक मोबाइल एप्पल कंपनी तथा कुल एक लाख रुपये नगद।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी झांसी रोड निरीक्षक शैलेंद्र भार्गव, प्रआर. देवेन्द्र शकवार, आर. कमल राजपूत, रामकेश गुर्जर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।