
उत्तर प्रदेश के औरैया से हैरान कर देने वाला मामला सामने
आया है. यहां प्यार में पागल एक शख्स ने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या के इरादे से अपने ही दोस्त को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. घटना औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में हुई, 18 साल का लड़का शेखर अपने भाई के साथ जा रहा था, तभी गांव के ही कुछ लड़कों ने उसे पीछे से गोली मार दी. खुलेआम लड़के पर चली गोली से पूरे गांव में दहशत का माहौल है, शेखर आरोपी की गर्लफ्रेंड से बात करता था, जो उसे पसंद नहीं था. इसके बाद उसने अपने साथियों
के साथ मिलकर शेखर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था.

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी