एस.डी.एम लहार का नियम उल्लंघन कर दुकान खोलने बाले सात दुकानदारों पर धमाकेदार कार्यबाही

*एस.डी.एम लहार आर.ए प्रजापति ने सात दुकानें 24 घण्टे के लिए की शील्ड*
कलेक्टर भिंड सतीश कुमार के निर्देशन में एस.डी.एम आर.ए प्रजापति ने लहार बाजार सर्चिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने बाले सात दुकानदारों पर दंडात्मक कार्यबाही की है ।
जानकारी के अनुसार एस.डी.एम लहार आर.ए प्रजापति बाजार की सर्चिंग कर रहे थे जिसमें कुछ दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते पाये गए जिसमे रहबर क्लॉथ एम्पोरियम, राशिद जूता चप्पल की दुकान,शिवम गारमेंट्स, रियाज जूता चप्पल,मनदीप रेडीमेड,मुस्कान साड़ी एवम रेडीमेड,लक्ष्मी प्रोवीजन आदि दुकानों को जिनका समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक था जो 2 बजे के बाद दुकान खोले पाये गए जिनपर एस.डी.एम लहार आर.ए प्रजापति ने इनसभी दुकानों को 24 घण्टे के लिए सील किया और कहा कि अगर अब उल्लंघन करते पाये गए तो कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यबाही की जाएगी ।
*एस.डी.एम आर.ए प्रजापति* ने लहार थाना क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें जरूरी होने पर ही घर से बहार निकले और मास्क लगाये सोशल डिस्टेंशन का पालन करें खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित रहने में मदद करें ।
News24x7india
मोनू उपाध्याय

More Stories
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
संभागीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह”देव धाम सिरसा घाटीगांव ग्वालियर