*ओबीसी महासभा ने नड्डा को भेजा नोटिस*

श्योपुर – ओबीसी महासभा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से राहुल गांधी के मुद्दे पर ओबीसी का नाम घसीटे जाने पर माफी मांगने को कहा है ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला ने प्रेसनोट जारी करके कहा कि राहुल गांधी ने मोदी सरनेम का नाम लिया है मोदी उपनाम कहीं भी ओबीसी में दर्ज नहीं है । ओबीसी की राज्य या केंद्र की किसी भी सूची में यह नहीं है राहुल गांधी ने मोदी शब्द का इस्तेमाल किया है ओबीसी का नहीं इसलिए ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को वकील के जरिए लीगल नोटिस भी भेजा है उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा ओबीसी वर्ग के अधिकारों के प्रति गंभीर है तो ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना करवाई जाए, मंडल कमीशन की सिफारिश से लागू की जाए व संख्या के अनुपात में ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिया जाए ।
श्योपुर-: से गुलाब सिंह मारू की रिपोर्ट

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया