
झारखंड के गिरिडीह जिले से एक हैरान करने वाला
मामला सामने आया है. दरअसल, तारापुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को शराब के नशे में लाठी से पीट-पीट कर मार डाला. जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मृतका सावित्री देवी रामचंद्र तुरी की 12वीं पत्नी थी. पुलिस ने बताया कि रविवार की रात रामचंद्र कमरे में शराब पी रहा था. इस दौरान पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई. मामूली सा विवाद
इतना बढ़ गया कि रामचंद्र ने लाठी से सावित्री की पिटाई शुरू कर दी और उसे तब तक पीटता रहा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया. स्थानीय सदस्य ने बताया कि रामचंद्र 12 शादी कर चुका है. इसकी 11 पत्नियां रामचंद्र के गलत व्यवहार के कारण भाग चुकी हैं. सावित्री रामचंद्र की 12वीं पत्नी थी और पत्नी सावित्री से रामचंद्र को चार बच्चे
भी हैं.

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया