Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कुंवर सिंह रिपोर्टर


भिंड : भारतीय जनता पार्टी के 43 वां स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता का आशीर्वाद ही है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर उन्होंने उन सभी महान विभूतियों को नमन किया, जिनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी इस शिखर पर पहुंची है और आज प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन व कर्मठ अध्यक्ष जेपी नड्डा के अथक प्रयास के साथ जनता का विश्वास जीतकर पार्टी निरन्तर आगे बढ़ रही है।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि जनता के इस विश्वास, आशीर्वाद के पीछे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण, त्याग, सेवाभाव और हमारे शीर्ष नेतृत्व की विश्वसनीयता है। हमारे दीप से कमल तक की इस यात्रा में कई उतार चढ़ाव आए, हमें दबाने, कुचलने के बहुत प्रयास हुए, बदनाम करने की कोशिशें हुईं, लेकिन हम ना तो रुके और ना ही झुके।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सबसे बड़ी ताकत है जिस पर पूरा संगठन टिका हुआ है। कार्यकर्ता के आगे कभी पूर्व नहीं लगता, वे ही नीव के पत्थर है।