*किसान मोर्चा की चौपाल एवं ध्वज यात्रा को मिल रहा किसानों का अपार समर्थन, पहले दिन 10 ग्रामों में लगी चौपाल*

*मेहगांव -* किसान मोर्चा के द्वारा मेहगांव विधानसभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र सिंह रज्जन भदौरिया के नेतृत्व एवं संयोजन में किसान चौपाल एवं ध्वज यात्रा का कल भव्य शुभारंभ हुआ था। जिसमें कल प्रथम दिवस में 10 ग्रामो में हनुमान मंदिरों पर हनुमानजी का पूजन कर भव्य संगीतमयी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। आज दूसरे दिन किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम तेजपुरा, परोसा, सिलोली, पृथ्वीपुरा, सुकाण्ड, आरोली, में किसान चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गई।
इस दौरान रज्जन भदौरिया ने किसानों की समस्याएं सुनते हुये भाजपा की किसान हितेषी योजनाओं को जनता के बीच रखा।
कार्यक्रम का संचालन एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक अरविंद भदौरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा गोरमी मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमन सिंह भदौरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू उपाध्याय, युवा नेता उज्ज्वल कटारे, रामनिवास अवस्थी आदि लोगों के साथ किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है