Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर ऋषि गर्ग एवं एसपी संजीव कंचन ने लाड़ली बहना योजना के शिविर का जायजा लिया

प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिये राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारम्भ की गई है। योजना के तहत बहनाओं के पंजीयन करने हेतु जिले में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 17 में शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में कलेक्टर  ऋषि गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने लाडली बहना योजना शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थित कर्मचारियों से वार्ड के हितग्राहियों की संख्या एवं पंजीयन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देशित किया कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आईडी देकर डोर टू डोर जाकर लाडली बहना में पंजीयन कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी  ज्ञानेन्द्र यादव, वार्ड प्रभारी रामचंद्र सांवले, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा गौर, वार्ड पार्षद श्रीमती विनीता गुर्जर सहित कर्मचारी एवं वार्ड की महिलाएं उपस्थित थी।
जिला पंचायत सीईओ ने लाडली बहना पंजीयन शिविर का निरीक्षण किया
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने शनिवार को ग्राम जामुनियाकला में आयोजित पंजीयन शिविर में पहुँचकर पंजीयन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान श्री सिसोनिया ने लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों का पंजीयन भी किया।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍