राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर// सरस्वती ज्ञान मंदिर के आचार्य मनोज कुमार बुंदेला की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले मे राजोद पुलिस के द्वारा तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि बरमंडल मे सरस्वती ज्ञान मंदिर मे आचार्य के पद पर पदस्थ मनोज कुमार बुंदेला ने 30 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस दौरान एक सुसाइड नोट भी मृतक के पास से बरामद किया था। सुसाइड नोट एवं मृतक की पत्नी के कथन के बाद पुलिस ने जांच के उपरांत आरोपी पुजा पिता राहुल पाटीदार, नि. बदनावर, राहुल पिता इंदर सिंह नि.कल्याणपुरा बदनावर, शोभा नि बामनिया जिला रतलाम के विरुद्ध धारा 306 व 34 मे प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। टीआई रोहित कछावा ने बताया मृतक मनोज कुमार पिता मैयादीन जाति रैकवार उम्र 42 साल नि. ग्राम उरवारा थाना श्रीनगर जिला महोबा उत्तर प्रदेश हा.मुकाम ग्राम बरमंडल को डराने धमकाने, जान से मार देने की धमकी देकर प्रताड़ित करते थे जिस कारण मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से मिले सुसाईड नोट एंव जांच मे मृतक की पत्नि के कथन के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी पूजा मृतक मनोज बुंदेला के विद्यालय मे शिक्षक के पद पदस्थ थ

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन