प्रितेश घोड़ावत रिपोर्टर


पुलिस और जनता के बीच बना रहे समन्वय
कल्याणपूरा थाना प्रभारी के रूप में नवीन थाना प्रभारी अनिल बामनिया ने कल्याणपूरा थाने का पदभार ग्रहण किया इस दौरान आमजनता ओर पत्रकारो से नवीन थाना प्रभारी रूबरू हुए और कहा कि में जनता की सेवा में सदैव ततपर रहूंगा आमजन की जो भी समस्याएं हो वह सीधे आकर मुझे अवगत करवा सकते है।नवीन थाना प्रभारी अनिल बामनिया ने कहा कि आमजन को जो भी समस्या हो आप सीधे पुलिस से मिले ना कि बिचौलियों और दलालों के चंगुल में फंसकर अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद करें।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने व अवैध मादक नसिले पदार्थो को सेवन ओर बेचने वालो तथा मनचलों पर लगाम लगाने के लिए गंभीरता से काम किया जाएगा।
इस दौरान समस्त पत्रकारो ने नवीन थाना प्रभारी का स्वागत किया और नगर की समस्याएं भी थाना प्रभारी को बताई

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*