Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

थाना अमायन पुलिस द्वारा थाना अमायन के अप.क्र. 38/23 धारा 302,307 भादवि के तीन आरोपीगणो को किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा उक्त घटना के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये थे जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय मेहगाँव के कुशल मार्गदर्शन में घटना के महज कुछ घण्टो में ही आरोपी 01. श्याम सिंह गुर्जर पुत्र रामअख्तयार गुर्जर उम्र 30 साल, 02, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र बलिवान सिंह गुर्जर उम्र 52 साल 03. राम अख्तयार गुर्जर पुत्र भूप सिंह गुर्जर उम्र 56 साल निवासीगण ग्राम धौरखा थाना अमायन जिला भिण्ड को गिरफ्तार किया गया एवं उनसे घटना में प्रयुक्त आलाजरर जप्त किया गया जाकर तीनो आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया। अभी प्रकरण में एक आरोपी करन सिंह गुर्जर की गिरफ्तारी होना शेष है जिसके लिये सतत प्रयास जारी है जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा ।

दिनांक 11.04.23 के समय करीबन दोपहर 15.30 बजे थाना अमायन क्षेत्र के ग्राम धोरखा जिला भिण्ड में पूर्व रंजिस व पानी की लेजम को लेकर पंकज गुर्जर, रोशन गुर्जर , दिलीप गुर्जर, गब्बर गुर्जर, भगवंत गुर्जर का गाँव के ही करन सिंह गुर्जर पुत्र वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, श्याम सिंह गुर्जर पुत्र रामअख्तयार गुर्जर, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र बलिवान सिंह गुर्जर एवं राम अख्तयार गुर्जर पुत्र भूप सिंह गुर्जर का आपस में लडाई झगडा हो गया जिसमें से एक व्यक्ति दिलीप गुर्जर पुत्र पुलंदर सिंह गुर्जर उम्र 55 साल निवासी ग्राम धौरखा की मृत्यु हो गई ।

नामांकित योगदान- उनि सुनील सिकरवार थाना प्रभार अमायन कार्य उनि शाहजाद खाँ, कार्य.प्र.आर.223 योगेश कुमार, आर. 445 अजीत सिंह सिकरवार, आर. 111 राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. 1343 शॉट कुमार, आर. 342 जीतू यादव, आर. 261 जितेन्द्र सिंह तोमर, आर. चालक 402 शिशुपाल सिंह भदौरिया की भूमिका निभा रही।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754