
दिल्ली पुलिस ने जामताड़ा में बैठकर देश भर के लोगों
को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग मोबाइल फोन के जरिए एक फर्जी कॉल सेंटर चला कर लोगों को अपने झांसे में लिया करते थे. इनके पास से 20 हजार से ज्यादा सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.लोगों के मोबाइल में सेंध लगाने के लिए ये ठग पीड़ितों के मोबाइल अलग-अलग एप डाउनलोड करवाते और फिर उस एप के माध्यम से उनके फोन का कंट्रोल हासिल कर उनके बैंक खातों को खाली कर देते
थे. सभी आरोपियों को झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार किया गया है.

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया