
जयपुर , आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालावाला ब्लॉक जमवारामगढ़ जिला जयपुर में संचालित एनसीसी एयर विंग गतिविधियों के संबंध में पूर्व एनसीसी ग्रुप कमांडर कर्नल देव आनंद द्वारा मार्गदर्शन प्रदान हुआ.
कर्नल देव आनंद ने स्थानीय विद्यालय में एनसीसी पासआउट स्टूडेंट्स के साइंस फैकल्टी में शिक्षण की अभिरुचि व विद्यालय के 4 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में विज्ञान संकाय का विद्यालय नहीं होने के कारण स्थानीय विद्यार्थियों व एनसीसी विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षण हेतु विद्यालय में विज्ञान संकाय व कृषि विज्ञान संकाय खुलवाने की आवश्यकता पर जोर दिया! पूर्व में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र कुमार जी द्वारा विज्ञान संकाय वह कृषि विज्ञान के प्रस्ताव विभाग स्थानीय राजनीतिक प्रतिनिधियों से किए गए आग्रह से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराते हुए विद्यालय में विज्ञान व कृषि विज्ञान संकाय खुलवाने की आवश्यकता महसूस की गई! कर्नल देव आनंद ने उम्मीद जताई कि प्रदेश की सरकार स्थानीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों की जरूरत को ध्यान रखते हुए मलावाला राजकीय उच्च विद्यालय में विज्ञान एवं कृषि संकाय जल्दी खोलेगी और उन्होंने इस संबंध में शिक्षा मंत्री तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया .
स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी वह प्राध्यापक सीताराम गुर्जर मुकेश कुमार मीणा विवेक चौधरी दौलत राम मीणा अनंत कुमार पंड्या डॉ नेहा सिंह लोहा मरोड़ व मंजू मीणा उपस्थित रहे.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है