Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कपूरखेड़ा ग्राम -खमारपानी(तहसील बिछुआ):- जरुरतमंदो की सेवा ही मेरा आजीवन संकल्प है सबका साथ सबका विकास -संदीप रघुवंशी

जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर


आज दि 22अप्रैल शनिवार को पंचायत भवन कपूरखेड़ा में पूज्य संत स्वर्गीय कनकबिहारिदास महाराज जी को श्रद्धांजलि देकर बाबाजी की स्मृति मे विशाल मोतियाबिंद नेत्र व स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ*
कपूरखेड़ा न्यूज़- आदिवासी विकास खंड बिछुआ के कपूरखेड़ा ग्राम में पूज्य संत स्वर्गीय कनकबीहारिदास जी महाराज, कनकधाम को श्रद्धांजलि देकर पुण्य स्मृति मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर मे आज 22अप्रैल को बिचवी,गडेवानी, गड़िया,कपूरखेड़ा, बोरिया,खमारपानी, बिछुआ (चौरई विधानसभा) मे बाबाजी के चित्र पर माल्यार्पण कर जनपद पंचायत अध्यक्ष बिछुआ सतीश भलावी, तहसीलदार बिछुआ रुपेश्वरी मैडम, नायब तहसीलदार सरिता अहके, सरपंच शकुन धुर्वे,सचिव गजेंद्र सोनी,भाजपा नेता राहुल बादशाह, राजू साहू, राहुल प्रजापति, संदीप रघुवंशी ने पूज्य संत कनकबिहारी जी का जीवन परिचय बताया इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष बिछुआ व जिला पंचायत के सदस्य कुंडलिक पंचफुला परतेती जी, भाजपा नेता सुरेश परतेती,युवा नेता शेरा धाराड़े,जीतेन्द्र केवटे, राधेश्याम केवटे, भीम भाई सरपंच चन्द्रिकापुर,श्याम साहू,आयुष डॉ सुनीता उइके, लायंस हॉस्पिटल के डॉ रोशन पहाड़े व नेत्र टीम, लाडली बहना पंजीयन प्रभारी ग्राम पंचायत स्टॉफ, आंगनवाड़ी आशा सहयोगी, शिक्षक गण, ग्रामवासी उपस्थित रहे l मुकेश उमरेठे, कौशल्या उमरेठे,डॉ रोशन पहाड़े ने शिविर का शुभारम्भ किया, निःशुल्क स्वास्थ व नेत्र जांच शिविर(मोतियाबिंद ऑपरेशन)मे इलाज़ के साथ साथ लाड़ली बहना योजना के पंजीयन हुए इस अवसर पर जनाधिकार सेवा समिति के अध्यक्ष व शिविर संयोजक संदीप रघुवंशी ने समिति की ओर से कैंप की सफलता हेतु कपूरखेड़ा वासियो का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया lलायन्स हॉस्पिटल परासिया, विवान्ता हॉस्पिटल व स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, जनपद पंचायत,व नेत्ररोगियों व डॉ नर्स व स्टॉफ का स्वागत तिलक लगाकर किया व मोतियाबिंद मुक्त चौरई विधानसभा का संकल्प लिया और कहा कि ” नर सेवा ही नारायण सेवा हैँ ” इस शिविर के द्वारा निरंतर प्रत्येक ग्राम मे स्वास्थ सेवाए प्रदान की जा रही है, आगे भी हर संभव प्रयास निरन्तर जारी रहेगा l
इस अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओ व ग्रामवासियो से समिति ने अपील की है क़ि अधिक से अधिक जरुरतमंदो को इस पुण्य कार्य मे भेजनें हेतु निवेदन सभी से किया, नेत्र दान महादान l
इस अवसर पर शिविर आयोजक संदीप रघुवंशी ने शिविर की सफलता मे सहयोग हेतु समस्त जनप्रतिनिधीओ सहित समस्त ग्रामवासिओ को आयोजन समिति की और से शिविर मे सादर आभार व्यक्त किया गया व मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन हेतु अतिथिओ द्वारा भगवा झंडा दिखाकर एम्बुलेंस से रवाना किया लिएl
कल दिनांक 23अप्रैल रविवार का शिविर प्रातः 10बजे से 05बजे तक करलई के शासकीय स्कूल मे आयोजित किया गया हैँ l इस कार्यक्रम मे आप सपरिवार सादर आमंत्रित है l