लोकेशन = राहतगढ़
दिनांक 22=04=23
जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी



एंकर/ बीती रात सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में एक सड़क हादसा सामने आया है जिसमे दो लोगो की मौत हो गई है वही एक अन्य गंभीर घायल है जिसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है,,घटना थाना इलाके के राहतगढ़ सागर रोड हाथी बांध की घाटी के पास की है जहा पर बीती रात एक तेज रफ्तारआर्टिका कार कई पलटियां खा गई जिससे कार में सवार सर राव पावर और विजय यादव की मौके पर मौत हो गई,,घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक सर राव पावर सागर निवासी है जो बीती रात अर्टिका कार से अपने किसी रिश्तेदार को भोपाल छोड़कर बापस सागर जा रहे थे,,राहतगढ़ भोपाल तिराहे से दो अन्य लोग मृतक विजय यादव और मूलचंद यादव भी कार में सवार हो गए ,,ये दोनों बंडा जाने के लिए कार में बैठे थे,,और भोपाल तिराहे से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर हाथी बांध की घाटी के पास अर्टिका पलट गई और कई पलटियां खा गई जिससे कार में सवार सर राव पावर और विजय यादव की मौत हो गई,,वही मूलचंद यादव घायल हो गया,,साथ कार का ड्रावर मौके से फरार हो गया,,मौके पर 100 डायल और पुलिस पहुची जिन्होंने घायल और मृतकों को राहतगढ़ समुदायक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहा से घायल मूलचंद को जिला अस्पताल रैफर किया गया ,,फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिए है साथ ही मामला जांच में लिया है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*