शकील खान रिपोर्टर






लोकेशन:- मनावर
देवेन्द्र जैन
परशुराम जयंती
इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा राधारमण कालोनी जागेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई
शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ मंगला देवी मंदिर पहुँचा
शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
महिला मंडल भी पुरे जोश के साथ जुलुस में लाल चुनड़ी की साड़ी में भक्ति भाव से ओतप्रोत जयघोष कर रही थी
ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ युवा भी जय परशुराम के जयकारे लगा रहे थे
वही महिला मंडल ने जुलूस में शामिल होकर माहौल को मांगलिकता से परिपूर्ण बना दिया
जुलुस नगर भ्रमण के पश्चात सत्यनारायण मंदिर में आरती के बाद मंगला देवी मंदिर पहुँचा
जहां वात्सल्य भोज हुआ
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं ब्राह्मण समाज के युवा सचिन पांडे ने बताया की समाज के वरिष्ठ जनो के साथ साथ युवा शक्ति के विशेष जोश और उत्साह के कारण इस बार की परशुराम जयंती ऐतिहासिक बन गई
समाज के कई लोगो ने सामाजिक एकता को संगठित करने के विशेष प्रयास किये जो आज परशुराम जन्मोत्सव पर सार्थक नजर आए

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*