महेंद्र चौहान रिपोर्टर







जैन समाज में तपस्या का पारणा कार्यक्रम रखा गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक वाल सिंह मेडा जी, थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया जी,झाबुआ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कांतिलाल भूरिया जी, पारा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश जी रांका का द्वारा रखे गए तपस्वीयों के पारणा कार्यक्रम में अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।इसी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया और डॉक्टर शीना भूरिया भी पारणा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पहुंचकर सभी ने तपस्वियों की शाता पूछी। इस कार्यक्रम का आयोजन रांका परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाष अमृतलाल जैन व अन्य तपस्वियों द्वारा कि जाने वाली तपस्या जोकि पूरे 400 दिन की रहती है। एवं इस तपस्या को किस तरीके से सार्थक बनाया जाता है, इसको मंच से स्वामी वात्सल्य की प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी धर्म प्रेमी जनों को बताया गया। संघ की ओर से सुरेश जी कोठारी ने तथा झाबुआ से पधारे संजय जी कांठी ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अमृतलाल जी जैन ने किया कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका जी द्वारा व्यक्त किया गया।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन