किरण रांका रिपोर्टर


प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 24.04.2023 से 30.04.2023 तक पूरे प्रदेश में ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य यातायात नियमों के बारे में प्रत्येक आमजन को जागरूक करना है, जिससे हर व्यक्ति यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों और उनका पालन करे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके | आज दिनांक 24.04.2023 को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा और बताया कि रोड पर वाहन चलाते समय यातायात संकेतों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाएं | यातायात प्रभारी सूबेदार धाकड़ द्वारा दोपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको को उत्साहवर्धन हेतु फूल देकर सम्मानित किया एवं यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर कुल 16 चालान बनाए जिनसे ₹18000 शमन शुल्क वसूला गया | इस जागरूकता अभियान एवं चालानी कार्यवाही में एएसआई शशिकांत शर्मा, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार जादौन, आरक्षक सत्येंद्र ,आरक्षक दिलीप ,सैनिक रमेश शर्मा ,सैनिक मेहरबान , आदि स्टाफ उपस्थित रहा |

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है