
भूमि भवन की रजिस्ट्री कराना है तो लगवाना होगा कोरोना वैक्सीन बिना सर्टिफिकेट दिखाएं नहीं होगी कार्यालय में किसी भी तरह की रजिस्ट्री।
डबरा:- उप पंजीयक कार्यालय के रजिस्टर महेंद्र सिंह कौरव ने जानकारी दी है, कि अब डबरा में रजिस्ट्री कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवा कर आना होगा नहीं तो रजिस्ट्री कराने आ रहे लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है उनकी रजिस्ट्री रोक दी जाएगी, कौरव का यह भी कहना है कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जन जागरूकता फैलाने की इस मुहिम में पंजीयक कार्यालय की तरफ से यह फैसला किया गया है कि जो भी व्यक्ति आज के बाद कार्यालय में रजिस्ट्री कराने आता है उसे बिना कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए उसकी रजिस्ट्री नहीं की जाएगी कोरोना वैक्सीन महामारी से बचाव का एकमात्र तरीका टिका लगवाना ही है, और इसके लिए हम सभी लोगों को आगे बढ़ चढ़कर आना चाहिए वही वैक्सीनेशन को लेकर कुछ लोग भ्रांतियां भी फैला रहे हैं जिनसे सभी को अपने आप को दूर रखना है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान