

नर्सेस एसोसिएशन मध्य प्रदेश मनाएगा प्रदेश में काला सप्ताह, मांगे नही माने जाने से नाराज एसोसिएशन के सदस्यों ने दी आंदोलन की चेतावनी।
जबलपुर:- नर्सेज एसोसिएशन मध्य प्रदेश कल दिनांक 9 जून 2021 से मध्यप्रदेश में काला सप्ताह मनाने जा रहे हैं। अपनी विभिन्न मांगें न माने जाने से नाराज संगठन के लोगों ने आगे और भी आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी प्रदेश सरकार को दी है। एसोसिएशन की जबलपुर जिला अध्यक्ष हर्षा सोलंकी ने एसोसिएशन के सदस्यों से आह्वान किया है, कि में सभी से एक बार फिर कहना चाहती हु की कल दिनांक 09 जून 2021 को सभी सुबह 9 बजे सभी काली पट्टी बांध कर 10 मिंट के लिए एक साथ खड़े हो कर प्रदर्शन करेंगे कल से हमारा विरोध सप्ताह सुरु हो रहा है।
हर्षा का कहना है कि विरोध सप्ताह का पहला ज्ञापन दोपहर 2 बजे शासन के लिए हम माननीय रोहानी जि को उन के कार्यालय में प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौपेंगे। शासन प्रसासन से नर्सेज के सम्मान के इस युद्ध मे आप सभी मेरी ताकत बन कर मेरा साथ दीजियेगा।
वहीं पर नर्सिंग एसोसिएशन के कल 2 प्रदर्शन है,जिसमे पहला सुबह 9 बजे काली पट्टी बांध कर 10 मिंट का प्रदर्शन किया जाएगा और सारे दिन काली पट्टी बांध कर एसोसिएशन के सदस्य काम करेंगे, वही पर दुसरा प्रदर्शन माननीय रोहानी जी को उनके कार्यालय पर ज्ञापन सोप कर प्रदर्शन कर किया जाएगा।

More Stories
सड़क सुरक्षा माह-2026 : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का संदेश
गांव से रामलला तक श्रद्धा का सफ़र: 1365 किमी की पदयात्रा में युवाओं ने रचा आस्था का इतिहास
सामान्य वनमण्डल जबलपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र सिहोरा (सा.) में संरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई