Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर। दिनांक 25.04.2023। थाना गोले का मन्दिर क्षेत्रान्तर्गत ओम साईं अपार्टमेंट में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त बृजेन्द्र परिहार की पत्नी की दिनांक 18.04.2023 को अपार्टमेंट की छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया था और आरोपी मौके से फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। जिस पर से उक्त आरोपी के खिलाफ थाना गोले का मन्दिर में हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम बनाकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा थाना गोले का मन्दिर पुलिस की टीम को उक्त हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर लगाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोले का मन्दिर निरीक्षक रामनरेश यादव के द्वारा थाना गोले का मन्दिर पुलिस की टीम को उक्त हत्या के आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया। दिनांक 24.04.2023 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त हत्या का आरोपी कही भागने की फिराक में रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 4 के पास खड़ा हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस की एक टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु रेलवे स्टेशन भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 4 पर पहुंचे और आरोपी की तलाश की गई, पुलिस टीम को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 4 के बाहर रोड पर उक्त हत्या का आरोपी खड़ा दिखा जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने स्वयं को प्रगति विाहर कालोनी गोले का मंदिर का रहने वाला बताया। थाना गोले का मंदिर पुलिस द्वारा पकड़े गये हत्या के आरोपी से पूछताछ की जा रही है, महिला की हत्या के संबंध में पूछताछ करने पर उसके पैसों का लेनदेन होना बताया है। आरोपी को थाना गोले का मन्दिर के अप0क्र0 233/23 धारा 302, 323 भादवि व 3(2)(5) एससीएसटी एक्ट में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

ज्ञात हो कि दिनांक 18.04.2023 को फरियादिया महादेवी परिहार निवासी ओम सांई अपार्टमेंट गोले का मन्दिर ने रिपोर्ट की थी कि दिनांक 18.04.2023 को दोपहर में मेरी बहू व मेरा नाती घर पर थे, तभी मेरे बेटे बृजेन्द्र परिहार का प्रगति विहार में रहने वाला एक दोस्त घर आया और मेरी बहू से विवाद करने लगा और अपार्टमेंट की छत पर ले गया तभी मैं भी उसके पीछे छत पर पहुंच गई, वह मेरी बहू के साथ मारपीट कर रहा था, मेरे द्वारा बीच बचाव भी किया गया। तभी उसके द्वारा मेरी बहू को अपार्टमेंट की छत से नीचे धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद एम्बुलेंस से बहू को गंभीर अवस्था में जेएएच में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला की मृत्यू हो गई। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना गोले का मन्दिर में अप0क्र0 233/23 धारा 302, 323 भादवि व 3(2)(5) एससीएसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय भूमिका– उक्त हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गोले का मन्दिर निरीक्षक रामनरेश यादव, उप निरीक्षक बृजमोहन शर्मा, आरक्षक शशिकांत शर्मा, गिरजाशंकर की सराहनीय भूमिका रही ।