Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

बड़वानी 26 अप्रैल 2023/शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद उपाध्याय एवं सदस्यगण श्री राजीव दास एवं श्री अभिषेक शर्मा ने स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ के कार्यों का अवलोकन किया और कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया, वर्षा मुजाल्दे, वर्षा मालवीया, स्वाति यादव, अंकित काग, नमन मालवीया, सुरेष चैहान, सुभाष चैहान, कन्हैया फूलमाली आदि से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कॅरियर सेल की अधिकांष गतिविधियां बिना किसी शासकीय बजट आवंटन के जीरो बजट पर होती हैं। इनमें व्यक्तित्व विकास, योग एवं ध्यान, स्वरोजगार, आर्ट एंड क्राफ्ट, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विष्वविद्यालयीन परीक्षाओं में मेरिट में आना, पीएच.डी., औद्योगिक यात्रा, राष्ट्रीय षिक्षा नीति, जिला प्रषासन के लिए मतदाता जागरूकता एवं अन्य जन-जागरूकता अभियानों का संचालन, प्रोजेक्ट निर्माण, भाषा उन्नयन जैसी बहुआयामी गतिविधियां सम्मिलित हैं। अध्यक्ष श्री उपाध्यान एवं सदस्यगण श्री शर्मा एवं श्री दास ने कॅरियर सेल के कार्यों की सराहना करके कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं हौसला बढ़ाया। कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि कॅरियर सेल अपने डेढ़ सौ से अधिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्राचार्य डाॅ. एनएल गुप्ता के मार्गदर्षन में संचालित होता है। कॅरियर काउंसलर डाॅ. मधुसूदन चैबे ने बताया कि ये कार्यकर्ता नेतृत्व क्षमता और संचार कौषल सीख रहे हैं साथ ही स्वयं भी अध्ययन और कॅरियर के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त करते हुए अन्य युवाओं के विकास के लिए रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं। इस व्यवस्था को राज्य स्तर पर बड़वानी प्रयोग की संज्ञा दी गई है और प्रदेष के सभी काॅलेजेस को बड़वानी माॅडल अपनाने के लिए निर्देषित किया गया है।