प्रेस विज्ञप्ति
लोकेशन . सागर
दिनांक 26.04.2023
जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी




भारत सरकार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली द्वारा जारी स्टेंडिंग आदेश एवं वित मंत्रालय राजस्व विभाग द्वारा रुल्स एवं नोटिफिकेशन 10 मई 2007 के अंतर्गत धारा 4.1 के अनुसार तथा नारकोटिक्स विंग पुलिस मुख्यालय के आदेश दिनांक 03.07.2010 द्वारा मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु सागर रेंज एवं छतरपुर रेंज की गठित ड्रग विनष्टिकरण समिति द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, सागर प्रमोद वर्मा के निर्देशानुसार एन.डी.पी.एस. एक्ट अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों में जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 227 किलो 520 ग्राम का विनष्टीकरण तकनीकी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदूषण संबंधी सावधानियों के तहत दिनाँक 26.04.2023 को जिला दमोह में किया गया। इस अवसर पर इस विनष्टीकरण समिति के अध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर/ सागर रेंज श्री ललित शाक्यवार, ड्रग विनष्टीकरण समिति के सदस्य पुलिस अधीक्षक दमोह राकेश कुमार सिंह, सदस्य पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी सदस्य पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना, सीनियर एफ.एस.एल. अधिकारी जिला टीकमगढ़ प्रदीप यादव एवं सीमा सोनी, जूनियर साइंटिस्ट अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सागर उपस्थित रहीं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है