
एक महिला 11 साल तक पेट दर्द से जूझती रही. वह इस दर्द को सामान्य समझकर टाल देती थी. जब कभी दर्द बढ़ता तो पेनकिलर्स ले लेती. लेकिन इसी लापरवाही के चलते उसका पेट दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया. जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. डॉक्टरों ने उसकी MRI की MRI में जो चीज निकलकर सामने आई उससे महिला समेत डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. ‘मिरर यूके’ की रिपोर्ट के
मुताबिक, मामला कोलंबिया का है. जहां 39 वर्षीय मारिया एडरलिंडा फोरियो नाम की महिला के पेट से सूई और धागा निकला है. उन्हें पिछले 11 साल से पेट में अजीबोगरीब दर्द महसूस हो रहा था. लेकिन हाल ही में जब उन्होंने जांच कराई तो पता चला इस दर्द की वजह उनके पेट में मौजूद सूई और धागा है. फिलहाल, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसे निकाल दिया है.

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी