
बिहार के अरवल जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने
आया है. यहां 40 महिलाओं का एक ही पति है. जिसका नाम ‘रूपचंद’ है. यह खुलासा यहां हो रही दूसरे दौर की जातिगत जनगणना के दौरान हुआ है. अरवल जिले के एक रेडलाइट एरिया में करीब 40 महिलाओं ने ‘रूपचंद’ नाम के शख्स को अपना पति बताया है. जब गणना अधिकारियों ने बच्चों से पूछा तो उन्होंने भी पिता का नाम रूपचंद ही लिखवाया है. जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 7 रेड लाइट एरिया में नाच-गाना कर जीवन यापन करने वाले लोग रहते हैं, जिनका कोई ठिकाना नहीं होता है, अतः इन महिलाओं ने अपने पति का नाम रूपचंद रख लिया। यह घटना आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया