Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा वन विभाग कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में वन मंडल अधिकारी श्री अंकित पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया के अलावा जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जंगलों में अवैध कटाई एवं अग्नि दुर्घटना संबंधी सूचनाएं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से साझा की जाए , ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके । उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में अतिक्रमण तथा अवैध उत्खनन रोकने के लिए राजस्व व वन विभाग के अधिकारी संयुक्त प्रयास करें । वन मंडल अधिकारी श्री पांडे ने बताया कि शासन द्वारा अवैध रूप से जंगलों की कटाई रोकने, वन क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण व अवैध उत्खनन रोकने तथा वनोपज एवं लकड़ी के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित की गई है।


जिला स्तरीय टाइगर सेल की बैठक संपन्न
इसके अलावा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में “टाइगर सेल” की बैठक भी कलेक्टर श्री गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वन मंडल अधिकारी श्री पांडे ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि हरदा जिले के जंगलों में टाइगर का मूवमेंट प्रायः देखा गया है। उन्होंने कहा कि टाइगर के मूवमेंट संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा भी टाइगर के मूवमेंट की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍